फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mid day meal, mid day meal budget, govt school, panchkula govt school, panchkula

बजट में बदलाव, मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा संतुलित आहार

Tue, 19 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 19 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
mid day meal, mid day meal budget, govt school, panchkula govt school, panchkula
mid day meal - फोटो : demo
पंचकूला के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अब अच्छा और संतुलित आहार मिलेगा। हरियाणा शिक्षा विभाग बेशक गिरते परिणामों को लेकर कोई प्रयास न कर रहा हो, परंतु बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभाग की ओर पौष्टिक आहार देने के लिए बजट में बदलाव किया गया है। प्राथमिक स्कूल स्तर के  स्टूडेंट को 3 रुपये 86 पैसे से बढ़ाकर 4 रुपये 94 पैसे, मिडिल स्तर के  स्टूडेंट्स के लिए 5 रुपये 64 पैसे प्रति स्टूडेंट से बढ़ाकर 6 रुपये 44 पैसे कर दिया गया है। आने वाले दिनों में स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में अच्छा खाना दिया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए बजट को 1 रुपये 02 पैसे और मिडिल स्तर के बच्चों के लिए 90 पैसे का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


बच्चों को दूध देने का भी प्रयास जारी 
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील के साथ 200 मिलीलीटर प्रति बच्चा दूध देने की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए स्कूलों से गिलासों और दूध के लिए  पतीले की डिमांड स्कूल वाइज मांगी है। शिक्षा विभाग के इस पत्र के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा भी जिले के करीब 80 मिडल स्कूलों और 276 प्राइमरी स्कूलों को ई-मेल के जरिये पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed