फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MHA takes report from Punjab DGP, NIA and other agencies start investigation

Panchkula News: एमएचए ने पंजाब डीजीपी से ली रिपोर्ट, एनआईए और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी

Wed, 09 Apr 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
MHA takes report from Punjab DGP, NIA and other agencies start investigation
चंडीगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के सेंट्रल टाउन जालंधर स्थित घर पर हुए आतंकी हमले की जांच अब गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुरू कर दी है। एमएचए ने इस मामले में मंगलवार को पंजाब के डीजीपी से पूरे घटनाक्रम और अब तक की जांच पर रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मनोरंजन कालिया से फोन पर बात की। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस साजिश के पीछे मास्टरमाइंड जीशान अख्तर था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित आईएसआई-समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी का करीबी साथी है।
विज्ञापन

ऐसे में पंजाब पुलिस ने इस केस से जुड़े सभी इनपुट सेंट्रल एजेंसियों के साथ साझा किए हैं। एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसी इस मामले में जीशान अख्तर और बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल के गुर्गों को दबोचने में जुट गई है। कई टीमों को उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंदा और हैप्पी पासिया के नेटवर्क को खंगाला जा रहा
बीकेआई के मेन हैंडलर हरविंदर सिंह रिंदा और आतंकी हैप्पी पासिया के पंजाब में नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। रिंदा और हैप्पी पासिया पंजाब में बीते एक साल में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे पंजाब में पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले से लेकर नंगल में विश्व हिंदू परिषद के नेता की हत्या समेत कई बड़ी वारदाताें के पीछे मास्टरमाइंड रहे हैं। चंडीगढ़ में भी कोठी पर हुए ग्रेनेड हमले के पीछे बीकेआई का नाम सामने आया था। पंजाब पुलिस के सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने इस मामले में प्रदेश के कई ठिकानों में छापे मारने शुरू कर दिए हैं, पंजाब पुलिस के साथ यूपी में भी मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर जॉइंट ऑपरेशन किया जा रहा है।





इंटेलिजेंस ने कई बड़ी वारदातों को टाला : स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

प्रदेश में बीते पांच महीनों से चल रहे सिलसिलेवार ग्रेनेड अटैक हमलों को लेकर स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है। बीते रोज पंजाब के इंटेलिजेंस के चीफ रहे आरके जायसवाल को हटाने के पीछे इंटेलिजेंस इनपुट के लगातार फेलियर से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इंटेलिजेंस की कमान आईपीएस पीके सिन्हा को दी गई है। स्पेशल डीजीपी शुक्ला ने कहा कि इंटेलिजेंस को लगातार ऐसे इनपुट मिलते रहे हैं, बीते पांच से छह महीने में पुलिस ने कई गैंगस्टर और उनके गुर्गों को दबोचकर कई बड़ी वारदातों को टाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed