{"_id":"68ea98b6de1ac88e5c043580","slug":"message-of-cleanlinesscleanliness-drive-starts-from-wellington-estate-panchkula-news-c-87-1-pan1001-128113-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वच्छता का संदेश...वेलिंगटन एस्टेट से सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वच्छता का संदेश...वेलिंगटन एस्टेट से सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के वार्ड नंबर- 13 में शनिवार को स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ। यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (उर्वा) ने अमर उजाला के सहयोग से स्वच्छता अभियान की शुरुआत पहले दिन सोसाइटियाें के बाहरी क्षेत्र से किया। सबसे पहले दोपहर को वेलिंगटन एस्टेट से सफाई अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद कम्युनिटी सेंटर, वसंत विहार फेज- 2 से होते हुए गुलमोहर ट्रेंड्स के सॉलिटेयर डिवाइन सोसाइटी के बाहरी एरिया की साफ सफाई कर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान दोपहर 2:00 से लेकर शाम के 5:00 बजे तक चलाया गया। सफाई के दौरान एकत्रित कचरे और काटे गए झाड़ियों तुरंत ट्राॅली में भरकर नगर परिषद की टीम ने मौके से हटाया। इस दौरान अलग-अलग सोसाइटियों के पदाधिकारियों कुलभूषण शर्मा, डॉ. अजय यादव, इंद्रजीत मल्होत्रा, एसके ढींगरा, सतीश कुमार सहित अन्य लोगों के साथ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
अपील... सोसाइटियों के बाहर कचरा फेंकने वालों की सूचना नगर परिषद को दें
उर्वा सहित 16 सोसाइटियों के लोगों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सोसाइटियों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना नगर परिषद को दें। इसके लिए मोबाइल नंबर- 9988811595 भी जारी किया गया है। सूचना देने वालों को भी 17 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन सोसाइटियों में 17 अक्तूबर तक की जाएगी सफाई
17 अक्तूबर तक रोजाना दो से तीन सोसाइटियां में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इनमें गुलमोहर ट्रेंड्स, सॉलिटेयर डिवाइन, वेलिंगटन एस्टेट, दशमेश एनक्लेव, मोतिया हाइट्स, कामधेनु होम्स, वसंत विहार फेज-1, गुरु नानक नगर, द हर्मिटेज, गणेश विहार, वसंत विहार फेज- 2, शालीमार एनक्लेव, शिवा विहार, न्यू जनरेशन अपार्टमेंट, स्पेंगल हाइट्स, रांगलिया हाइट्स और कृष्णा एंक्लेव सोसाइटी के नाम शामिल हैं। इस बीच तीन सबसे स्वच्छ सोसाइटियों की पहचान कर पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार से अमर उजाला द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।