फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Seeing the importance of tourism, pay special attention to Morni: A meeting was organized in the auditorium of Sports Minister, PWD Rest House regarding District Planning Scheme 2021-22

बैठक : पर्यटन के महत्व को देखकर मोरनी पर विशेष ध्यान दें : खेल मंत्री, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सभागार में जिला योजना स्कीम 2021-22 को लेकर बैठक आयोजित की गई

Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Seeing the importance of tourism, pay special attention to Morni: A meeting was organized in the auditorium of Sports Minister, PWD Rest House regarding District Planning Scheme 2021-22
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के सभागार में जिला योजना स्कीम 2021-22 को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने की। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य योजना एवं विकास अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने खेल मंत्री को जिले में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के लिए लगभग 808 लाख रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए पारित किया गया है, जिसमें से 452 लाख रुपये शहरी क्षेत्र के विकास के लिए व 356 लाख रुपये ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

कस्बों का भी होगा विकास
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी की गई राशि में खंड मोरनी के लिए 47 लाख, बरवाला के लिए 75 लाख, पिंजौर के लिए 135 लाख और खंड रायपुररानी के लिए 99 लाख रुपये की राशि शामिल है। इस अवसर पर संदीप सिंह ने पंचकूला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोरनी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सोलन, कसौली व शिमला में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर लोग मोरनी की ओर तरफ आकर्षित हो रहे हैं इसलिए मोरनी पर विशेष काम करने की आवश्यकता है, ताकि महानगरों से हिमाचल की तरफ जाने वाले सैलानी मोरनी में आए। उन्होंने बताया कि गत दिवस हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोरनी के टिक्कर ताल में साहसिक खेलकूद का शुभारंभ किया है। इससे पर्यटक इस क्षेत्र की तरफ अधिक आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपालों के विकास पर भी ध्यान दें
बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ग्रामीण आंचल में चौपालों के विकास पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि गांवों की चौपालों में पुरानी विरासत व संस्कृति की झलक दिखाई देनी चाहिए। ताकि चौपालों में आने वाले लोग अपनी विरासत को याद रखें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर नगर निगम पंचकूला के आयुक्त धर्मवीर सिंह, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, कालका एसडीएम ममता शर्मा, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधु, नगराधीश सिमरनजीत कौर, एसीपी सतीश कुमार, जिला योजना अधिकारी देवेंद्र सांगवान और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed