फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: In the meeting of the District Level Review Committee, the Deputy Commissioner gave instructions, review of the financial assistance given for the priority areas

बैठक : जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, प्राथमिक क्षेत्रों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता की समीक्षा

Wed, 16 Jun 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Meeting: In the meeting of the District Level Review Committee, the Deputy Commissioner gave instructions, review of the financial assistance given for the priority areas
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी की बैठक जिला सचिवालय के सभागार में हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला के निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा विभिन्न राजकीय प्रायोजित योजनाओं और कृषि, एमएसएमई और सरकार के अन्य प्राथमिक क्षेत्रों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य जिला के अग्रणीय प्रबंधक ब्रजेश सिंह, डीडीएम नाबार्ड दीपक जाखड़ तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा आरबीआई के एलडीओ गुरिंद्र सिंह और निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक में उपायुक्त विनय प्रताप सिह ने बैंकों को कोविड महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम-स्वनिधि योजना, पशु केसीसी तथा अन्य स्वयं सहायता समूहों की योजनाओं के तहत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैंकों तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे तत्परता से काम कर अपने दायित्व को निभाएं और उन्हें दिए गए लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये बैंक तथा विभाग एक टीम की तरह काम करें ताकि लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों द्वारा दिए गए आवेदन बिना किसी उपयुक्त कारण के रद्द न हो। उन्होंने कहा कि सही मायनों में बैंक का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed