{"_id":"62114ee1350559597a263b32","slug":"meeting-dc-took-information-from-the-villagers-about-the-progress-of-development-works-problems-pkl-office-news-pkl4425419171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक : डीसी ने विकास कार्यों की प्रगति, समस्याओं की ग्रामीणों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक : डीसी ने विकास कार्यों की प्रगति, समस्याओं की ग्रामीणों से ली जानकारी
विज्ञापन
पंचकूला। पंचायत संरक्षक योजना के तहत गोद लिए बरवाला के गांव रिहोड़ का उपायुक्त महावीर कौशिक ने दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत कर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। गांव के लोगों द्वारा लिए फीड बैक के बाद गांव में बारिश के दिनों में पानी एकत्रित होने की समस्या के निवारण के लिए उन्होंने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्टोर्म वॉटर ड्रेनेज की एक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
वहीं बरवाला से गांव रिहोड़ सड़क पर बने अंडरपास में एकत्रित पानी की निकासी कराने का निर्देश दिया, ताकि वहां आवागमन शुरू हो सके। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों, गांव रिहोड़ में पुराने बिजली की तारों को एक माह में बदलने के निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम सचिवालय रिहोड़ में गांव वासियों से बातचीत कर उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार की पंचायत संरक्षक योजना के तहत उन्हें रिहोड़ गांव का संरक्षक नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों की तीव्र और समग्र विकास का तंत्र विकसित करने के उद्देश्य से हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना शुरू की गई है। उपायुक्त ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में रिहोड़ गांव में एचआरडीएफ और ग्राम विकास योजना के तहत करीब 1.37 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे माह में दो बार गांव रिहोड़ का दौरा करेंगे और गांव में विकास कार्यों में आ रही समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने सिंचाई, कृषि, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के), यूएचबीवीएन और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से गांव रिहोड़ में उनके विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य एक तय समय अवधि में पूरे हो सकें।
इस मौके पर बीडीपीओ बरवाला विशाल पाराशर, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ नवीन श्योराण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से बीआरसी नरेंद्र शर्मा, रिहोड़ गांव के मोहन लाल शर्मा, गांववासी व अन्य लोग मौजूद रहे।