फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Medical store owner beaten up by Nihang Singhs

Panchkula News: मेडिकल स्टोर मालिक की निहंग सिंहों ने की पिटाई

Mon, 27 Oct 2025 09:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 27 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Medical store owner beaten up by Nihang Singhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा शहर के चड़क रोड बाईपास स्थित एक मेडिकल स्टोर में कुछ निहंग सिंहों ने मेडिकल स्टोर मालिक की जमकर पिटाई कर दी। मेडिकल स्टोर पर नशे की गोलियां बेचने का आरोप था।
यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि निहंग सिंह मेडिकल स्टोर मालिक की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मोगा पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर बंद हो चुका था।
विज्ञापन

इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने स्टोर को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी इसी मेडिकल स्टोर से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें निहंग सिंहों ने कुछ नशे के कैप्सूल बरामद किए थे। उस समय थाना सिटी साउथ मोगा में मेडिकल के मालिक तजिंदर सिंह पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहंग सिंहों ने उस वक्त मेडिकल स्टोर मालिक को चेतावनी दी थी कि वह नशे की गोलियां बेचना बंद करे। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि डीएसपी गुरप्रीत सिंह के निर्देश पर मेडिकल स्टोर की चेकिंग की जानी थी। इस दौरान कटारिया मेडिकल स्टोर के मालिक तजिंदर सिंह से फोन पर बात हुई लेकिन उन्होंने बताया कि वह किसी कारणवश मौके पर नहीं आ सकते। इसी कारण विभाग की ओर से फिलहाल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जैसे ही मालिक उपस्थित होंगे, सील खोलकर स्टोर की पूरी जांच की जाएगी।


डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जब वे पहुंचे तो दुकान बंद पाई गई, जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान को सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ हुई मारपीट के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। लोगों से अपील की है कि यदि कहीं नशा बेचा जा रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें, खुद कानून हाथ में न लें। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed