फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Medical college students will not be promoted, will have to give exam

मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स नहीं होंगे प्रमोट, देनी होगी परीक्षा, फेल छात्र भी पढ़ लें यह खबर

Mon, 06 Jul 2020 09:04 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 09:04 AM IST
सार

  • बाबा फरीद हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी पंजाब में कराएगी एग्जाम
  • पिछली परीक्षा/सेमेस्टर में पास सभी विद्यार्थी होंगे प्रमोट
  • प्रमोट विद्यार्थी ग्रेड सुधारने के लिए दे सकेंगे नए सिरे से परीक्षा

विज्ञापन
Medical college students will not be promoted, will have to give exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पंजाब का मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मौजूदा सत्र के अपने सभी कोर्सों के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि कोरोना के कारण कॉलेज-यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं न करवाने के आदेश मेडिकल शिक्षा विभाग पर लागू नहीं होंगे। 

विज्ञापन


बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट ने स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित विभिन्न कोर्सों के ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन से संबंधित अलग-अलग कोर्सों की परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही नोटीफाई कर दिया है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति को कोरोना संबंधी नियमों के अनुसार इन परीक्षाओं को जल्द से जल्द करवाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के 4000 से अधिक पद मंजूर किए गए हैं। इनमें टेक्नीशियन, स्टाफ नर्सें, फार्मासिस्ट, मेडिकल/मनोरोग सोशल वर्कर, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, खाद्य सुपरवाइजर आदि शामिल हैं। डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जिम्मेदारी भी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को दी गई है। यूनिवर्सिटी इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं लेगी।

पिछली परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थी अगली क्लास में नहीं होंगे प्रमोट

पंजाब में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द करने के बाद फैसला लिया गया है कि विद्यार्थियों को उनकी पिछली परीक्षा/सेमेस्टर के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। लेकिन जो विद्यार्थी पिछली परीक्षा में फेल हैं, उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा। उन्हें परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा हालात सामान्य होने के बाद होगी। 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा राज्य में कोविड महामारी के चलते यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द करने का एलान किए जाने के अगले ही दिन रविवार को इससे संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए। राज्य में कुछ यूनिवर्सिटियों की तरफ से ऑनलाइन ली जा रही परीक्षाओं पर रद्द संबंधी फैसला लागू नहीं होगा और उनकी ऑनलाइन परीक्षाएं बेरोक जारी रहेंगी।

डायरेक्टर ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (सी), पंजाब (कॉलेज एजूकेशन ब्रांच) की ओर से रविवार को सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों को जारी पत्र में कहा है कि सभी विद्यार्थियों को उनके पिछली परीक्षा में हासिल औसत ग्रेड/अंक/सीजीपीए के आधार पर डिग्री-डिप्लोमा प्रदान किए जाए। इसके अलावा जो विद्यार्थी प्रमोट हुए हैं, उन्हें यह विकल्प दिया जाएगा कि अगर वे जरूरी समझते हैं तो अपने ग्रेड में सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। ये परीक्षाएं कोविड संकट कम होने के बाद होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed