{"_id":"613e569e8ebc3ea6a9531ade","slug":"medical-college-880-vacant-posts-to-be-filled-in-three-months-panchkula-news-pkl4265522200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : तीन माह में भरे जाएंगे 880 खाली पद, कोरोना की दो लहरों से सबक लेकर विभाग भर्ती प्रक्रिया में दिखा रहा तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : तीन माह में भरे जाएंगे 880 खाली पद, कोरोना की दो लहरों से सबक लेकर विभाग भर्ती प्रक्रिया में दिखा रहा तेजी
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी तीन माह में नए साल के आगाज से पहले प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खाली पदों को भरने के लिए योजना तैयार की है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग हरियाणा ने सभी कॉलेजों से खाली पदों को ब्योरा मांगकर आवेदन भी मांगने शुरू कर दिए हैं। शुरुआत में 473 सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट और 85 टीचर्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा, 267 नर्स स्टाफ और 50 पदों पर फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
कोरोना की दो लहरों से सबक लेने के बाद विभाग ने खाली पदों को भरने में तेजी दिखाई है। दूसरा, फरीदाबाद में नया मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए भी स्टाफ की जरूरत है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर और एमबीबीएस विद्यार्थियों के नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले विभाग की तैयारी है कि सभी पदों को भरा जाए। डॉक्टरों की बात करें 382 सीनियर और 91 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। मेडिकल टीचर्स में 21 प्रोफेसर, 26 एसोसिएट प्रोफेसर और 28 एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। इनमें जनरल मेडिसन से लेकर, हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञों के साथ साथ कैंसर सर्जन तक के पद शामिल हैं। बता दें कि दो माह पहले ही विभाग 72 एसिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पद निकाल चुकी है।
विदेशों की तर्ज पर फिजियोथैरेपिस्ट पद भरने पर जोर
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना की दो लहरों से विभाग ने सीख लेते हुए अब फिजियोथैरेपिस्ट के पद भरने की योजना बनाई है। डाक्टर से पहले फिजियोथैरेपिस्ट मरीज की काफी मदद कर सकता है। विदेशों में ऐसी व्यवस्था है। इसी पैट्रन पर अब विभाग में खाली 55 पदों को भरा जाएगा। विभाग में कुल 62 पद हैं, इनमें से केवल 7 पद भरे हैं। वहीं, 267 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मंशा है कि भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूरी की जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।