{"_id":"658892324eaf8748c4073657","slug":"mdc-sector-2-will-be-developed-near-mata-mansa-devi-hsvp-will-cut-one-thousand-plots-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7683-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माता मनसा देवी के पास विकसित होगा एमडीसी सेक्टर-2, एचएसवीपी काटेगा एक हजार प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माता मनसा देवी के पास विकसित होगा एमडीसी सेक्टर-2, एचएसवीपी काटेगा एक हजार प्लाट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर के पास लोगों की बसने की चाह जल्द पूरी होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एमडीसी सेक्टर-2 में 184.97 एकड़ में प्लाटिंग और एमडीसी के सेक्टर-5सी गांधी काॅलोनी में करीब 21.75 एकड़ भूमि पर 20 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां विकसित करेगा। सोमवार से विभाग की कवायद शुरू हो जाएगी। एमडीसी सेक्टर-2 में एक हजार से ज्यादा प्लॉट यहां काटे जाएंगे। इसमें 14 मरला का प्लाट करीब तीन से साढ़े तीन करोड़ रुपये में नीलाम होगा। दोनों प्रोजेक्टों में रिहायशी प्लॉट, स्कूल, पार्क, सहित कॉमर्शियल सेक्टर विकसित किया जाएगा। पहले चरण में विभाग सीवरेज, पानी के पाइप लाइन डालने के साथ-साथ सड़कों का निर्माण करेगा। उसके बाद प्रोजेक्ट के ले-आउट प्लान को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
अभी तक अन्य सेक्टर हो रहे हैं विकसित
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1977 के तहत पंचकूला के विस्तार के लिए सेक्टर एमडीसी-1, 2, 3, 4, 5बी, 5सी और 6 में शहरी इस्टेट पंचकूला में मनसा देवी कांप्लेक्स बनाया गया था। अन्य सेक्टरों का विकास हो रहा है, जबकि एमडीसी सेक्टर-2 का अवार्ड लंबित पड़ा था, अब गांव सकेतड़ी के 184.97 एकड़ जमीन का अवार्ड होने के बाद एमडीसी सेक्टर-2 का रास्ता भी साफ हो गया है। अब भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा-16 के तहत अधिग्रहीत भूमि का कब्जा अब एचएसवीपी के पास है। यह जानकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर एवं संपदा अधिकारी मानव मलिक ने दी।
विकसित होंगी जीएच-1 से 20 तक सोसाइटी
एमडीसी के सेक्टर-5सी में करीब 20 सोसाइटियां विकसित होंगी। ले-आउट प्लान के मुताबिक 0.54 एकड़ में जीएच-1, 1.00 एकड़ में जीएच-2, 1.05 एकड़ में जीएच-3, 1.05 एकड़ में जीएच-4, 1.05 एकड़ में जीएच-5, 1.05 एकड़ में जीएच-6, 1.15 एकड़ में जीएच-7, 1.0 एकड़ में जीएच-8, 1.10 एकड़ में जीएच-9, 0.79 एकड़ में जीएच-11, 0.79 एकड़ में जीएच-12, 0.79 एकड़ में जीएच-13, 1.45 एकड़ में जीएच-14, 1.16 एकड़ में जीएच-15, 0.79 एकड़ में जीएच-17, 0.79 एकड़ में जीएच-18, 0.79 एकड़ में जीएच-19 और 0.91 एकड़ में जीएच-20 सोसाइटियां साइज वाइज बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एमडीसी सेक्टर-2 को जल्द विकसित करेगा। इस पर विभाग 25 दिसंबर से काम शुरू करेगा। 184.97 एकड़ में एक हजार ज्यादा प्लाट काटे जाएंगे। इससे पहले विभाग यहां सीवरेज और पानी का पाइप लाइन डालेगा। इसका ले आउट प्लान तैयार कर जल्द मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी।