फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor Kulbhushan Goyal inspected the development works.

Panchkula News: महापौर कुलभूषण गोयल ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Wed, 10 Dec 2025 11:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mayor Kulbhushan Goyal inspected the development works.
पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से पूर्ण किए जाएं। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में केवल गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग अनिवार्य है और किसी भी तरह की घटिया सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने विशेष रूप से गांव नग्गल मोगी नंद में बन रहे ब्रिज का निरीक्षण किया। यह 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है और गांववासियों के लिए आवाजाही में बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही उन्होंने नग्गल मोगी नंद में बन रही धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और कहा कि इसे पारंपरिक और आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है ताकि स्थानीय लोग और यात्री आरामदायक अनुभव प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा महापौर ने सेक्टर-25 में बनाए जा रहे बैंक्विट हॉल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग सेक्टरों में बनाए गए बैंक्विट हॉल स्थानीय लोगों को पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए अन्य शहरों की ओर जाने की आवश्यकता खत्म करते हैं और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को हर निर्माण कार्य को समय पर और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी कमी या शिकायत की जानकारी तुरंत नगर निगम अधिकारियों को दें। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय रहने और उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed