फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor inspects beautification works in Sector-six

महापौर ने सेक्टर-छह में किया सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण

Tue, 10 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mayor inspects beautification works in Sector-six
पंचकूला। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-छह में सौंदर्यीकरण के तहत किए जा रहे सड़क निर्माण और कर्व चैनल लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित एक्सईएन, एमई और जेई भी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंदर्यीकरण के काम में इस्तेमाल हो रहे मैटीरियल की जांच जरूर करवाएं। बेहतर गुणवत्ता का मैटीरियल इस्तेमाल किया जाए, जिससे सड़कों की लाइफ ज्यादा रहे, इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर पानी न फेंकें।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। जिसे 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहर को सुंदर बनाने के लिए शुरू इन कामों में मेन रोड और डिवाइडिंग रोड कवर की जा रही है। सड़कों की चार-पांच बार रिकार्पेटिंग होने से रोड बर्म काफी नीचे हो गए हैं। इससे बारिश के दिनों में पानी रोड गलियों से गटर में जाने के बजाय आसपास बनी ग्रीन बेल्ट में घुस जाता है। कई दिनों तक इन ग्रीन बेल्ट में पानी भरा रहता है। अब इन रोड बर्म और कर्व चैनल को सड़क से ऊंचा उठाया जा रहा है। सड़कों पर लगे टूटे कवर और टाइलें बदली जा रही हैं। कई जगह ग्रिल टूटी हुई है और कई जगह से कुछ हिस्सा चोरी हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में टूटी ग्रिल की मरम्मत करवाई जा रही है। जहां नई ग्रिल लगाने की जरूरत होगी, वहां नई ग्रिल लगाई जा रही है। पुरानी लगी ग्रिल पर नए सिरे से पेंट भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को साफ, सुंदर एवं स्वच्छ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है, जिस पर निरंतर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed