फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor gave instructions to accelerate development, ordered to give notice to two for their absence from the meeting

Panchkula News: महापौर ने विकास में तेजी लाने के दिए निर्देश, बैठक से गैरहाजिर रहने पर दो को नाेटिस देने का आदेश

Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mayor gave instructions to accelerate development, ordered to give notice to two for their absence from the meeting
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को सभी जूनियर इंजीनियर और एपीओ की बैठक ली। महापौर ने बताया कि बैठक में बिना जानकारी दिए गैर हाजिर विवेक शर्मा और आकाश को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। इन दोनों कर्मचारियों की एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा। महापौर ने बताया कि 50 करोड़ रुपये की लागत से शहर में नगर निगम करीब 200 काम कर रहा है।
इन्हीं कामों में तेजी लाने का उन्होंने सभी जेई और एपीओ को निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का रिव्यू किया गया। इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और सिविल वर्क में तेजी लाने को लेकर विस्तार से बैठक में चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि कुछ दिनों पहले पंचकूला नगर निगम के हर जूनियर इंजीनियर/एपीओ को एक-एक वार्ड अलॉट किया गया था, जोकि अपने-अपने वार्ड में हर विकास कार्य की देखरेख करेंगे। महापौर द्वारा ली गई आज की बैठक में सभी जेई और एपीओ के कामों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों को सौंपी वार्डों की जिम्मेदारी
मुनीश कुमार को मैकेनिकल ब्रांच के साथ-साथ वार्ड-1, भावेश को वार्ड दो और तीन, जयवीर को कम्युनिकेशन टॉवर्स और वार्ड-4, गीतांशु को वार्ड-5 से हटाकर हॉर्टिकल्चर ब्रांच में वार्ड-1 से 10 दिया गया है। साहिल को हॉर्टिकल्चर ब्रांच में 11 से 20 वार्ड दिया गया है। वार्ड-5 पुनीत बंसल को दिया गया है, जोकि कम्युनिटी सेंटरों के कामों को भी देखा करते हैं। वार्ड-6, 7 और 9 भूपेंद्र सिंह को दिया गया है। अमन शर्मा को वार्ड नंबर-8, शुभम को वार्ड नंबर-10, सौरभ को वार्ड नंबर-11 दिया गया है। सचिन जो ओएफसी केबल्स का काम देखते हैं उन्हें वार्ड-12 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक शर्मा और मनोज को लीगेसी वेस्ट का काम देखने की जिम्मेदारी दी गई है। मनजीत सिंह को वार्ड-14, अरुण को वार्ड-13, आकाश को वार्ड-15, सचिन धीमान को एसबीएम और सैनिटेशन के साथ-साथ वार्ड-16 की जिम्मेदारी दी गई है। सुशील कुमार को वार्ड-18 और एटीपी ब्रांच का काम दिया गया है। मदनलाल और मनविंदर अतिक्रमण का काम देखेंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर-19 संजय और वार्ड नंबर-20 गुरप्रीत सिंह को दिया गया है। वहीं इलेक्ट्रिकल ब्रांच की बात की जाए तो जेई गुरमीत के साथ 4 एपीओ को अलग-अलग काम बांटे गए हैं। प्रदीप को वार्ड-1 से 6, हरीश कुमार को वार्ड-7 से 12, जसपाल चौहान को वार्ड-13 से 18 और विजयवीर जिनके पास कालका का एडिशनल चार्ज है उन्हें वार्ड-19 और 20 दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed