फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mastermind of illegal liquor smuggling arrested from Sonipat

Panchkula News: अवैध शराब तस्करी का मास्टरमाइंड सोनीपत से गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of illegal liquor smuggling arrested from Sonipat
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब के मामले में तस्कर प्रवीण को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण सोनीपत के मंडलाय का रहने वाला है। उसी ने करीब 10 लाख की शराब चंडीगढ़ से दिल्ली अवैध तौर पर सप्लाई करने की प्लानिंग की और सोनीपत के ही ड्राइवर संदीप को कैंटर देकर सप्लाई करने को कहा। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड प्राप्त करेगी। उक्त आरोपी का 13 दिसंबर को पकड़ी गई 537 पेटी शराब मामले में लिंक है या नहीं इसके बारे में पता करेगी। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि 796 पेटी शराब की तस्करी मामले में मास्टरमाइंड और शराब तस्कर प्रवीण को बुधवार की रात गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने बरवाला के जलौली गांव के समीप हाईवे पर नाका लगाकर चंडीगढ़ से दिल्ली कैंटर में सप्लाई होने जा रही 796 शराब की पेटियां जब्त की थी। इनमें अंग्रेजी और देशी शराब थी। इन पर चंडीगढ़ का होलोग्राम लगा हुआ। 796 पेटी शराब लेकर जा रहे कैंटर ड्राइवर से रिमांड के दौरान की जाने वाली पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि उसे चंडीगढ़ से दिल्ली शराब पहुंचाने के लिए 20 हजार रुपये मिलते थे। रविवार 1 जनवरी को उसे चंडीगढ़ में रात करीब 9 बजे शराब से लोडेड ट्रक मिला और दिल्ली के लिए निकल पड़ा। इससे पहले भी वह दिल्ली शराब सप्लाई कर चुका है। पुलिस के मुताबिक कंटेनर के मालिक को भी पुलिस अब जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से दिल्ली के शराब माफिया का लिंक खंगाल रही पुलिस
बता दें कि पिछले करीब एक माह में शराब तस्करी के दो बड़े मामलों में पुलिस ने करीब 1334 पेटी शराब कब्जे में लिया है। ऐसे में पुलिस द्वारा अब दोनों मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस चंडीगढ़ और दिल्ली के शराब माफिया के लिंक भी तलाश करने की कोशिश कर रही है ताकि अवैध शराब की तस्करी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed