फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mastermind Behind Abduction and Extortion in Scorpio Apprehended

Panchkula News: स्कॉर्पियो में अगवा कर जबरन वसूली का मास्टरमाइंड दबोचा

Wed, 22 Apr 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mastermind Behind Abduction and Extortion in Scorpio Apprehended
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फंसाया, हरिद्वार से पीड़ित मिला सुरक्षित
विज्ञापन

मुख्य आरोपी से नकदी और चांदी के गहने बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्कॉर्पियो में अगवा कर जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लोगों को जाल में फंसाता था और वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी से 10 हजार रुपये नकद और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सागवान (निवासी चरखी दादरी) के रूप में हुई है। यह मामला 3 दिसंबर 2025 को एमडीसी थाना में दर्ज हुआ था। लुधियाना निवासी शिकायतकर्ता ने अपने साले संदीप के 2 दिसंबर की रात से लापता होने की सूचना दी थी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन

जांच सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन सामने आए। इसी बीच हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया से सूचना मिली, जहां पुलिस टीम ने पहुंचकर पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बयान में बताया कि उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में अगवा कर जबरन पैसे वसूले गए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर उसे फंसाया और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी अजय, दीपेश उर्फ दीपू, आशिष उर्फ गोलू और रवि कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और कई मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। चारों के खिलाफ फरवरी में चालान पेश किया जा चुका है और वे फिलहाल जमानत पर हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले गुरुग्राम में भी इस तरह की वारदात कर चुके हैं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकित सागवान को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। उसकी जमानत पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट खारिज कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed