{"_id":"628016451e2e6c3ac97c42e9","slug":"maruti-will-invest-11-thousand-crores-in-the-first-phase-panchkula-news-pkl45065025","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा में पहले चरण में 11 हजार करोड़ रुपये नवेश करेगी मारुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा में पहले चरण में 11 हजार करोड़ रुपये नवेश करेगी मारुत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सोनीपत जिले के खरखौदा में मारुति नया प्लांट लगाने जा रही है। पहले चरण में कंपनी यहां वाहन निर्माण शुरू करने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्लांट के पूरी क्षमता से चलने पर कुल 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। एचएसएसआईडीसी कंपनी को 800 एकड़ भूमि आवंटित कर चुका है।
कंपनी का लक्ष्य उत्पादन शुरू करने की प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद 2025 तक नए प्लांट में हर साल ढाई लाख नई गाड़ियां तैयार करने का है। गठबंधन सरकार अपने अब तक के कार्यकाल में यह बड़ा निवेश लाने में सफल हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगातार कंपनी के उच्च अधिकारियों के संपर्क में थे। कंपनी पहले चरण का प्लांट सफल रहने पर और भी विस्तार कर सकती है, चूंकि उसके पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। खरखौदा में निवेश मारुति सुजूकी इंडिया करने जा रही है। यह निवेश मूल कंपनी जापानी सुजूकी मोटर कारपोरेशन की तरफ से नहीं होगा। खरखौदा में कंपनी की तरफ से हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा प्लांट लगाया जा रहा है। मारुति अपने मानेसर प्लांट में भी 161 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। स्थानीय बाजार में उसकी गाड़ियों की मांग बढ़ी है, इसलिए एक लाख और वाहन मानेसर प्लांट में सालाना तैयार करने की योजना है। 2024 तक इसे सिरे चढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
नई उद्यम नीति से आकर्षित हो रही बड़ी कंपनियां : दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नई उद्यम नीति से बड़ी कंपनियां हरियाणा में नई इकाइयां स्थापित करने के लिए आकर्षित हो रही हैं। मारुति सुजूकी के साथ प्रदेश सरकार की लंबे समय से बातचीत चल रही थी। उनकी कई दौर की वार्ता कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ हुई। कंपनी ने अब अपनी निवेश योजना सार्वजनिक कर दी है। सरकार हर संभव मदद उद्योगों को प्रदेश में दे रही है। मारुति के नया प्लांट शुरू करने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।