{"_id":"6adbc5e7488835d64d0cfef1","slug":"market-associations-will-take-charge-of-cleaning-the-citys-markets-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142990-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शहर के बाजारों की सफाई का जिम्मा संभालेंगी मार्केट एसोसिएशनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शहर के बाजारों की सफाई का जिम्मा संभालेंगी मार्केट एसोसिएशनें
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के बाजारों को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब बाजारों की सफाई का जिम्मा मार्केट एसोसिएशनें संभालेंगी। इसको लेकर शहर के प्रमुख सेक्टरों के प्रतिनिधियों की नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक हुई। बैठक में सेक्टर-7, 15, 10, 21, 20, 25, 12 और 12-ए समेत अन्य सेक्टरों की मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। तीन दिन पहले सेक्टर-20 अनाज मंडी के प्रतिनिधियों के साथ भी इसी मुद्दे पर बैठक हुई थी।
बैठक में तय हुआ कि नगर निगम के वार्डों में तैनात 10 सफाई कर्मचारियों में से हर बाजार में दो कर्मचारी मार्केट एसोसिएशन द्वारा रखे जाने वाले सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई करेंगे। बाजारों में सफाई का मुख्य जिम्मा एसोसिएशनों का होगा, जबकि एकत्र किया गया कचरा निगम की गाड़ी में जाएगा।
एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने बैठक में सफाई की जिम्मेदारी उठाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि बाजार में गंदगी न फैले और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए वे निगम का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि मार्केट एसोसिएशनों के साथ हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना था। बाजारों में गंदगी न फैले और लोगों को साफ वातावरण मिल सके, इसलिए एसोसिएशनों ने सहयोग की बात कही है। अब एसोसिएशनें अपने स्तर पर बाजारों की साफ-सफाई करवाएंगी और निगम उन्हें पूरा सहयोग देगा।