फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Market associations will take charge of cleaning the city's markets.

Panchkula News: शहर के बाजारों की सफाई का जिम्मा संभालेंगी मार्केट एसोसिएशनें

Sat, 24 Oct 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Market associations will take charge of cleaning the city's markets.
पंचकूला। शहर के बाजारों को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब बाजारों की सफाई का जिम्मा मार्केट एसोसिएशनें संभालेंगी। इसको लेकर शहर के प्रमुख सेक्टरों के प्रतिनिधियों की नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक हुई। बैठक में सेक्टर-7, 15, 10, 21, 20, 25, 12 और 12-ए समेत अन्य सेक्टरों की मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। तीन दिन पहले सेक्टर-20 अनाज मंडी के प्रतिनिधियों के साथ भी इसी मुद्दे पर बैठक हुई थी।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि नगर निगम के वार्डों में तैनात 10 सफाई कर्मचारियों में से हर बाजार में दो कर्मचारी मार्केट एसोसिएशन द्वारा रखे जाने वाले सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई करेंगे। बाजारों में सफाई का मुख्य जिम्मा एसोसिएशनों का होगा, जबकि एकत्र किया गया कचरा निगम की गाड़ी में जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने बैठक में सफाई की जिम्मेदारी उठाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि बाजार में गंदगी न फैले और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए वे निगम का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि मार्केट एसोसिएशनों के साथ हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना था। बाजारों में गंदगी न फैले और लोगों को साफ वातावरण मिल सके, इसलिए एसोसिएशनों ने सहयोग की बात कही है। अब एसोसिएशनें अपने स्तर पर बाजारों की साफ-सफाई करवाएंगी और निगम उन्हें पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed