फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal Project 'Har Hath Ko Kam' to Finish Unemployment in Haryana

हरियाणा में बेरोजगारी दूर करने के लिए सीएम मनोहर लाल का 'हर हाथ को काम' प्रोजेक्ट, निर्देश जारी

Mon, 20 Jul 2020 01:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal Project 'Har Hath Ko Kam' to Finish Unemployment in Haryana
सीएम मनोहर लाल
हरियाणा सरकार ने बेरोजगारी दूर करने का खाका खींच लिया है। निजी क्षेत्र में 75 फीसदी नौकरियां प्रदेश के युवाओं के लिए सुनिश्चित करने के अलावा रोजगार सृजन को लेकर सीएम मनोहर लाल ने खुद कमान संभाली है। इसके लिए उन्होंने प्रोजेक्ट ‘हर हाथ को काम’ तैयार किया है। सीएम ने सभी विभागों को इसे मद्देनजर रखते हुए योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम के प्रोजेक्ट के तहत जो बेरोजगार होगा, सरकार उसके द्वार पहुंचेगी। उनसे पूछा जाएगा, क्या करते हो, खाली क्यों बैठे हो, कुछ न कुछ जरूर करो। अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था तैयार करने के लिए कह दिया गया है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। रोजगार कार्यालयों का टारगेट ग्रुप 15 से 35 साल के युवा रहेंगे।
विज्ञापन


नौकरी तो 18 साल के बाद ही मिलेगी, लेकिन 15 से 18 साल के बीच उनका कौशल विकास किया जाएगा। यह जिम्मेदारी औद्योगिक व कौशल प्रशिक्षण विभाग के साथ लक्ष्य निर्धारित कर रोजगार कार्यालय भी उठाएंगे। जितनों को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार मिल गया वह ठीक, जो रह जाएंगे उन तक पहुंचकर कौशल अनुसार कोई न कोई रोजगार दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चाहते हैं कि प्रदेश का एक भी नौजवान न कहे, वह खाली है। नए रोजगार उपलब्ध कराने, निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सभी 22 जिलों में औद्योगिक क्लस्टर की पहचान का काम पूरा कर लिया है।

सरकारी नौकरी युवाओं की प्राथमिकता, निजी की तरफ बढ़ाएंगे रुझान

सीएम मनोहर लाल का कहना है कि सरकारी नौकरी युवाओं की प्राथमिकता रहती है, चाहे वह डीसी रेट पर ही क्यों न हो। अगर वह मजबूरी में निजी क्षेत्र में जाएगा तो भी उसका ध्यान सरकारी की तरफ ही रहेगा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी योजना तैयार करें जिससे युवाओं को लगे सरकारी से निजी नौकरी अच्छी है। आत्मनिर्भर भारत के लिए युवा शक्ति का योगदान बहुत अहम है। पढ़ाई करने के दौरान विद्यार्थी का मिशन सिर्फ व्यक्तिगत न होकर सामाजिक होना चाहिए, तभी बड़ा बदलाव होगा।

युवाओं की आयु ही अपने आप में कुशलता
सीएम के अनुसार युवाओं की आयु ही अपने आप में कुशलता है। उनमें एक उत्साह होता है, कुछ कर गुजरने की लालसा होती है। पढ़ाई या सिखाने से ही कौशल नहीं आता, लग्न व श्रद्धा भी जरूरी है। युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रोत्साहित करेगी। क्योंकि, वे आयु नहीं मन के उत्साह के कारण युवा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed