फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mango festival, yadvindra garden, panchkula mago festival, panchkula nagar nigam, panchkula

दो दिवसीय मैंगो फेस्टिवल की तैयारी पूरी, देखने जरूर पहुंचें

Tue, 28 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
mango festival, yadvindra garden, panchkula mago festival, panchkula nagar nigam, panchkula
मैंगो फेस्टिवल समीक्षा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पर्यटन और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 25वें मैंगो फेस्टिवल का आयोजन 2 और 3 जुलाई को यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में होगा। मैंगो फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा को लेकर लेकर सोमवार को हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरों और पंचकूला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


सरों ने बताया कि मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन 2 जुलाई को शाम 6 बजे हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा करेंगे। जबकि समापन के  समारोह मेें 3 जुलाई को साढ़े 5 बजे हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। मेले के उद्घाटन के अवसर पर पर्यटन एवं अतिथि सत्कार विभाग की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा व कालका विधायक लतिका शर्मा विशिष्ट अतिथि के  रूप में मौजूद रहेंगी, जबकि मेले के अंतिम दिन समापन अवसर पर पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा व विधायक लतिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


बैठक में सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया गया तथा पुलिस को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए। इसके अलावा यातायात के सुचारु रखने के लिए भी अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करने आदेश दिया गया है। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेले में चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के साथ-साथ डॉक्टरों सहित दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed