फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mango Fair: People gathered to see 350 varieties of mangoes

मैंगो मेला : 350 आमों की किस्में देखने उमड़े लोग

Sat, 09 Jul 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mango Fair: People gathered to see 350 varieties of mangoes
पिंजौर। मैंगो मेले के पहले दिन 2527 लोग आमों की विभिन्न किस्मों को देखने के लिए यादविंद्रा गार्डन पहुंचे। हरियाणा के वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने इसका उद्घाटन किया। लोगों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया था। मैंगो मेले में प्रदर्शित आमों के स्टॉल कम हैं, लेकिन लोगों का उत्साह चरम पर था। मेले में आम की लगभग 350 किस्में प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन

मेले में हरियाणा के साथ-साथ सहारनपुर और मेरठ के आम उत्पादकों ने भी अपने आम की विभिन्न किस्मों को यहां प्रदर्शित किया है। प्रदर्शित आमों में करीब सवा किलो के वजनी आम से लेकर कुछ ही ग्राम के छोटे आम भी रखे हैं। सैलानियों को आमों के नाम भी विशेष रूप से रोमांचित कर रहे हैं। कहीं टेबल पर नागिन आम है तो कहीं लंबी लैला, कहीं हाथी चिंघाड़ है तो कहीं नूरजहां भी है। हिटलर के एक तरफ टेबल पर मछली थी तो दूसरी तरफ लंबी लैला। इस बार आमों का प्रदर्शन गार्डन के पहले टैरेस पर किया गया है जबकि ओपन थियेटर गार्डन के अंतिम 7वें टैरेस पर है। वहां पर रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आमों के प्रति बढ़ाना है रुझान : कंवर पाल
हरियाणा के वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि वन विभाग द्वारा खेतों के साथ-साथ फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा प्रदेश भर में एक लाख फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा प्रदेश में जिन पहाड़ी क्षेत्रों में पेड़ नहीं लगाए जा सकते, वहां पर ड्रोन के माध्यम से बीज गिराए जा रहे हैं ताकि वन्य क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवर पाल ने कहा कि मैंगो मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों और किसानों को आम की विभिन्न किस्मों की जानकारी देना तथा आम की खेती के प्रति उनका रुझान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से लोगों की आम की किस्मों के प्रति रूचि और रुझान बढे़गा और उनकी जानकारी में भी वृद्धि होगी। इससे पूर्व कंवरपाल ने मेले का दौरा किया और आम की विभिन्न स्टॉलों पर जाकर मेले में आए आम उत्पादकों से बातचीत की तथा फलों के राजा आम का स्वाद चखा।

इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा, पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार उपायुक्त महावीर कौशिक, एसडीएम रुचि सिंह बेदी, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, पर्यटन व बागबानी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed