{"_id":"62c9da1ab7589d7fcc6f239d","slug":"mango-fair-honored-those-who-got-first-second-and-third-place-pkl-office-news-pkl456111169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगो मेला : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंगो मेला : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। यादवेंद्र गार्डन में रविवार को ट्राइसिटी के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताआें में शिरकत की। शो और टेल प्रतियोगिता में ग्रुप ए के न्यू इंडिया हाई स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्रुप 8 के डीसी मॉडल स्कूल ने दूसरा स्थान जबकि ग्रुप 4 के सतलुज पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में डीसी मॉडल स्कूल के कानव खुराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार सतलुज पब्लिक स्कूल की दीया राणा ने दूसरा जबकि दून पब्लिक स्कूल की टीया सोलथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर -7 पंचकूला की फिजा और टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दून पब्लिक स्कूल पंचकूला की खुशी और टीम ने द्वितीय जबकि सॉलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल की अमिशि और टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पर्यटन निगम और बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 29वें तीन दिवसीय मैंगो मेले के दूसरे दिन ट्राईसिटी के बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कंवल ग्रेवाल संध्या स्थगित
पिंजौर। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत सरकार द्वारा देश में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसी के तहत पिंजौर गार्डन में आयोजित मैंगो मेले के दूसरे दिन कंवल ग्रेवाल संध्या सहित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। रविवार को मैंगो मेले का तीसरा दिन होगा।