फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manal and Madhav won the district table tennis championship titles.

Panchkula News: मनल और माधव ने जीते जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के खिताब

Wed, 21 Oct 2026 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Manal and Madhav won the district table tennis championship titles.
महिला वर्ग के फाइनल में मनल ने प्रिशिता को 3-0 से हराया, पुरुष वर्ग में माधव ने अश्वनी वर्मा को दी मात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में आयोजित 31वीं पंचकूला जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। महिला एकल वर्ग में मनल अंतल और पुरुष एकल वर्ग में माधव सदाना ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, वेटरन पुरुष एकल 50 प्लस वर्ग के फाइनल में अश्वनी वर्मा ने मनमोहन गोयल को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
महिला एकल वर्ग के फाइनल में मनल अंतल ने प्रिशिता को लगातार तीन गेम में 11-9, 11-9 और 11-9 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में मनल ने आद्या चौहान को 3-0 से और प्रिशिता ने आलिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में माधव सदाना ने अश्वनी कुमार वर्मा को 3-1 से पराजित किया। माधव ने 11-6, 11-8, 7-11 और 11-8 के स्कोर से मुकाबला जीता। सेमीफाइनल में अश्वनी कुमार वर्मा ने सक्षम शारदा को 3-1 से, जबकि माधव सदाना ने गुरनेक सिंह को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटरन पुरुष एकल 50 प्लस वर्ग का फाइनल भी बेहद रोमांचक रहा। अश्वनी वर्मा ने मनमोहन गोयल को 3-2 से हराकर खिताब जीता। मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अश्वनी वर्मा ने 11-8, 8-11, 11-5, 9-11 और 11-9 के स्कोर से जीत हासिल की।


प्रतियोगिता के दौरान टेबल टेनिस एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट पंचकूला की ओर से मनल अंतल को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। मनल ने वर्ष 2025 में अंडर-17 और अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में हरियाणा राज्य चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी। समापन समारोह में डॉ. मनजीत ट्रेहन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed