{"_id":"692ca6228b086001c00ca493","slug":"major-search-operation-in-panchkula-early-morning-5-suspected-thieves-arrested-6-vehicles-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1001-130088-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में तड़के बड़ा सर्च ऑपरेशन : 5 संदिग्ध चोर दबोचे, 6 गाड़ियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में तड़के बड़ा सर्च ऑपरेशन : 5 संदिग्ध चोर दबोचे, 6 गाड़ियां बरामद
विज्ञापन
क्राइम यूनिट्स की संयुक्त कार्रवाई, 3 घंटे में संदिग्ध ठिकानों पर धावा
सुबह 6 से 9 बजे तक चला पंचकूला पुलिस का ऑपरेशन क्लीन-अप: 5 चोर गिरफ्तार, बाइक-स्कूटी समेत 6 वाहन जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने 3 घंटे तक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए कई संवेदनशील और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। ऑपरेशन में 5 क्राइम यूनिटों ने एक साथ कार्रवाई की और 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। उनसे 5 बाइक और 1 स्कूटी बरामद की।
रविवार की सुबह पंचकूला पुलिस ने 6 बजे से 9 बजे तक जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के निर्देशन में पुलिस की 5 क्राइम यूनिट्स अलग-अलग इलाकों में बंटकर संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर नजर रखती रहीं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने आशियाना सेक्टर-26 और 28 में सर्च अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम सुबह-सुबह राजीव कॉलोनी में गली-गली जाकर निगरानी करती रही। एएनसी टीम ने पिंजौर की बंगला बस्ती और कालका रेलवे स्टेशन में सघन जांच की। एवीटी स्टाफ ने आशियाना सेक्टर-20, गांव कुंडी और गांव फतेहपुर में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह की टीम ने खड़क मंगोली में दबिश देकर 5 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को वेरिफिकेशन के लिए कब्जे में लिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने 2 संदिग्ध चोरों को पकड़ा, जबकि सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार की टीम ने 3 संदिग्ध चोरों को काबू किया। सभी से पूछताछ जारी है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध एक्टिवा बरामद की, जिसकी नंबर प्लेट जाली पाई गई। पुलिस अब सभी वाहनों की पूरी जांच कर रही है, ताकि चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जा सके।