फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Major administrative reshuffle in Punjab; 34 officers, including four IAS officers, transferred.

Panchkula News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस समेत 34 अफसरों के तबादले

Fri, 12 Jun 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Major administrative reshuffle in Punjab; 34 officers, including four IAS officers, transferred.
कई जिलों के एडीसी और एसडीएम बदले, तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़।
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस और 30 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी), एसडीएम और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आईएएस अधिकारी डेवी गोयल को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) श्री मुक्तसर साहिब नियुक्त किया गया है। उन्हें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कृतिका गोयल को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मानसा लगाया गया है। वहीं आदित्य शर्मा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) तरनतारन और पल्लवी मिश्रा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमृतसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 30 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। उन्हें विभिन्न जिलों में एडीसी, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed