{"_id":"687d488ce96024af91052d33","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-mahotsav-will-be-celebrated-in-panchkula-on-19-22-september-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124923-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 19-22 सितंबर को पंचकूला में मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 19-22 सितंबर को पंचकूला में मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव
विज्ञापन
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 18 से 22 सितंबर को समस्त अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। समस्त अग्रवाल समाज पंचकूला की बैठक रविवार को अग्रवाल भवन सेक्टर- 16 में हुई। इसमें काफी तादाद में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के बाद पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी जाएगी। अभी प्राथमिक तौर पर चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान महाराजा अग्रसेन चौक पंचकूला पर ध्वजारोहण और हवन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि जयंती पर यूथ पावर को विशेष महत्व दिया जाएगा। इसके लिए अग्रवाल समाज के युवक, युवतियों को भी इस कार्यक्रम में सहभागी बनाया जाएगा ताकि अग्रवाल समाज की हमारे आने वाली पीढ़ी को अग्रवाल समाज के इतिहास, महाराजा अग्रसेन की शौर्य और महाराजा अग्रसेन के इतिहास के बारे में मालूम हो सके। बैठक में समाजसेवी बृजलाल गर्ग, कैलाश मित्तल, राकेश अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, विजय अग्रवाल, सतीश जिंदल, सुरिंदर गोयल, भगवान दास मित्तल, विजय अग्रवाल, एसपी गुप्ता सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए।