{"_id":"61e86f36a4cbc176c94505aa","slug":"mahadan-51-youth-donated-blood-in-sector-2-shri-shiv-kanwar-mahasangh-organized-a-camp-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-pkl-office-news-pkl439733135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान : सेक्टर-2 में 51 युवाओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादान : सेक्टर-2 में 51 युवाओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर
विज्ञापन
श्र्पंचकूला। सेक्टर-2 में मां दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान 51 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, अमर उजाला फाउंडेशन और श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेक्टर-2 राम मंदिर कमेटी, ब्लड बैंक, पीजीआई चंडीगढ़ एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला के सहयोग से लगाया गया।
रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान संजय मित्तल, आयुष मित्तल और श्री राम मंदिर मैनेजिंग कमेटी के प्रधान पवन मित्तल ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में कड़ाके की ठंड की वजह से रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है।
रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस शिविर में हैफेड के सत्यवान सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र कौशल, दिव्या गुप्ता, गुरुप्रताप सिंह लाली और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।