फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: 178 devotees donated blood in Mansa Devi and Saketri

महादान : मनसा देवी और सकेतड़ी में 178 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 03 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: 178 devotees donated blood in Mansa Devi and Saketri
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी और श्री शिव कांवड़ महासंघ सकेतड़ी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला, अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर और सकेतड़ी में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 178 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी पंडित परशुराम और पीजीआई ब्लड बैंक के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सचदेव ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के पैटर्न अवतार सिंह सलारिया, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। संस्था की ओर से लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर रक्त कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष रक्तदान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ माता मनसा देवी मंदिर और सकेतड़ी से किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के जितेंद्र मित्तल, रणदीप बत्ता, अश्वनी कुमार, राजकुमार, दीपक शर्मा, राज कुमारी, राजीव शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र कौशल, दिव्या गुप्ता, सतगुरु, रिषभ नारंग, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, नित्यानंद पांडे, युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ के प्रधान जयदीप ठाकुर और उनकी टीम, सकेतड़ी के पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य, स्माइल फॉर एवर के प्रधान अजय गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed