फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Magistrate keeping an eye on litterbugs; cases to be registered.

Panchkula News: कचरा फैलाने वालों पर मजिस्ट्रेट की नजर, दर्ज होगा मामला

Sat, 22 Aug 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Magistrate keeping an eye on litterbugs; cases to be registered.
हड़ताल के 17वें दिन निगम ने संभाली सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

स्वीपिंग मशीनें उतारीं और डीसी रेट पर ट्रॉलियां लेने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 17वें दिन शहर में बढ़ते कचरे के ढेर के बीच नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, वहीं शहर को बदहाल होने से बचाने के लिए निगम ने बैकअप प्लान शुरू कर दिया है। मुख्य मार्गों पर स्वीपिंग मशीनें उतारने के साथ ही डीसी रेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर वार्ड स्तर पर कचरा उठाने की तैयारी की जा रही है। निगम कमिश्नर विनय कुमार खुद सुबह-शाम शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

सफाई कर्मियों की स्थानीय मांगें पूरी
नगर निगम के 600 से अधिक सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की 13 मांगों में से तीन स्थानीय मांगें निगम प्रशासन ने मान ली हैं। इनमें एजुकेशन अलाउंस और एलटीसी अलाउंस सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजने का निर्णय शामिल है। इसके अलावा तेल और साबुन भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कर्मचारी संगठन सरकार की ओर से सभी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े हैं।
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन पहुंचे
हरियाणा सरकार के राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ईश्वर सिंह पालका शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे। उन्होंने निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला के कर्मचारियों से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें सरकार के नाम 13 मांगों का पत्र सौंपा। चेयरमैन ने मांगों पर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया। उन्होंने निगम आयुक्त विनय कुमार से भी मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की और कर्मचारियों से धरना समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम का बैकअप प्लान शुरू
हड़ताल से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए निगम ने बैकअप प्लान तैयार किया है। हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो डीसी रेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर वार्ड स्तर पर कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। कमिश्नर मॉर्निंग वॉक, कार्यालय आने और ड्यूटी खत्म होने के बाद खुद शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्थायी समाधान होने तक अस्थायी व्यवस्था के जरिए शहर को साफ रखने का प्रयास जारी रहेगा।

मुख्य मार्गों पर स्वीपिंग मशीनें
हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-12ए और टैंक चौक से परशुराम चौक तक स्वीपिंग मशीनों से सफाई कराई जा रही है। सेक्टर-20, 11 और 7 में भी मशीनों से सफाई का काम जारी है। मशीनों का शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन भी नियमित रूप से चल रहा है। कचरा रखने की उचित जगह नहीं मिलने के कारण कई स्थानों पर इसे सड़कों के किनारे डाला जा रहा है, जिससे सेक्टरों में कचरे के ढेर लग रहे हैं।

मानसून में ड्रेनेज बना चुनौती
निगम के सामने मानसून में ड्रेनेज की सफाई भी बड़ी चुनौती है। खुले में पड़े कचरे के ढेर बारिश के पानी के साथ नालियों में बहकर उन्हें जाम कर रहे हैं। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन रही है। निगम ने 80 बेलदारों को ड्रेनेज की सफाई में लगाया है। अधिकारियों को आशंका है कि खुले कचरे और जमा पानी से मच्छर और बीमारियां बढ़ सकती हैं।


कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर निगम ओपन डोर पॉलिसी अपना रहा है। दो ज्वाइंट कमिश्नर कर्मचारियों से रोजाना बैठक कर उनकी मांगें सुन रहे हैं। तीन स्थानीय मांगें पूरी की जा रही हैं। शहर को बदहाली से बचाने के लिए कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
-विनय कुमार, कमिश्नर, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed