फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ludhiana businessman shot dead in Canada

Panchkula News: लुधियाना के व्यापारी की कनाडा में गोली मारकर हत्या

Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana businessman shot dead in Canada
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में सोमवार को पंजाब के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है। सहसी कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रिसाइकलिंग कंपनियों में से एक है। ऐसी आशंका है कि रंगदारी न देने के कारण उनकी हत्या की गई है।
सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे (कनाडा समय अनुसार) रिजव्यू और समिट ड्राइव के कोने पर गाड़ी में सहसी बैठे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सहसी दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

दर्शन सिंह के बेटे अर्पण ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। न कोई धमकी, न ब्लैकमेल, न वसूली की मांग थी। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह रंगदारी के लिए वारदात की गई है। दर्शन सिंह सहसी का कैनम ग्रुप दुनिया की एक प्रमुख टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग कंपनी है, जो 40 से अधिक देशों में फैली हुई है। कंपनी ने 1990 के दशक से कपड़ा उद्योग में अपना विशेष स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed