{"_id":"69386793e9bd7782430c267f","slug":"lord-shri-ram-is-a-symbol-of-truth-dignity-and-courage-vipin-mishra-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130384-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा और साहस के प्रतीक-विपिन मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा और साहस के प्रतीक-विपिन मिश्रा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष और मंत्रोच्चार से गूंजा। कथा वाचक पंडित विपिन मिश्रा शास्त्री ने श्रीराम के आदर्श जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, साहस और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक हैं। माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना और हनुमान जी की अद्वितीय भक्ति का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को रामायण के संदेशों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। उनके ओजस्वी वचन सुनकर कई भक्त भावुक हो उठे। मंदिर परिसर में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में कथा का श्रवण करने पहुंचे। भक्तों के लिए समिति की ओर से बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल और प्रसाद वितरण की सुचारू व्यवस्था की गई थी। आयोजक श्यामलाल बंसल, संजीव मनचंदा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा सुनने की अपील की।