फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lobbying started for getting the post of Information Commissioner

सूचना आयुक्त का पद पाने के लिए शुरू हुई लॉबिंग

Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Lobbying started for getting the post of Information Commissioner
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के दो खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूचना आयुक्त का पद पाने के लिए लॉबिंग बड़े स्तर पर चल रही है। कई सेवानिवृत्त अधिकारी और राजनीतिक लोग दावेदारों में शामिल हैं। सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद दोनों पद भरने के लिए सर्च और सांविधानिक समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी कुल आवेदनों में से दो पदों के लिए तीन गुना उपयुक्त नाम तलाश कर सांविधानिक समिति को भेजेगी। सर्च कमेटी में मुख्य सचिव संजीव कौशल के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और सुधीर राजपाल शामिल हैं। सांविधानिक समिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल चेयरमैन, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सदस्य हैं, ये समिति मुख्य सचिव वाली समिति की सिफारिश पर अमल करते हुए दो नामों पर अंतिम मुहर लगाएगी।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस चंद्र प्रकाश और एडवोकेट पंकज मेहता का कार्यकाल बीते 19 और 20 अक्तूबर को समाप्त हो चुका है। चंद्र प्रकाश की नियुक्ति दिसंबर 2017 और पंकज मेहता की इसी वर्ष जनवरी 2022 में हुई थी। 65 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण दोनों का कार्यकाल पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पदों पर तैनात होने के लिए पूर्व नौकरशाह पूरी ताकत लगा रहे हैं। सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के अलावा अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने भी अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के साथ संपर्क बनाया हुआ है। इस महीने के अंत तक या दिसंबर शुरू में दोनों पद भरे जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed