फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leader of Opposition Pratap Bajwa angry on live coverage of assembly

विधानसभा की लाइव कवरेज पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा हुए नाराज

Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition Pratap Bajwa angry on live coverage of assembly
चंडीगढ़। विधानसभा की लाइव कवरेज को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाइव कवरेज में पक्षपात हो रहा है। विपक्ष के नेता जब बोलते हैं तो सिर्फ उनकी आवाज सुनाई देती है, लेकिन जब मुख्यमंत्री, मंत्री और सत्ताधारी विधायक बोलते हैं तो उन पर क्लोजअप किया जाता है। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि इसका खुलासा तब हुआ जब कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जानकारी दी कि लाइव कवरेज में सरकार पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह पहले भी आपत्ति जता चुके हैं। लाइव कवरेज के दौरान सभी दलों के नेताओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि मामले में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को हस्तक्षेप करना चाहिए। विधानसभा की कार्रवाई की लाइव कवरेज संसद की तरह ही होनी चाहिए। बाजवा के साथ ही कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें कवरेज के दौरान सत्ताधारी दल के विधायक अमन अरोड़ा पर फोकस किया गया है, लेकिन जब विपक्ष में बैठे नेता बोलते हैं तो उन्हें दूर से दिखाया जाता है। इस दौरान उनकी सिर्फ आवाज ही सुनाई देती है।
विज्ञापन

सरकार करती है लाइव कवरेज
पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान इस बार लाइव कवरेज की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है। सत्र की लाइव कवरेज को पंजाब सरकार के सोशल मीडिया पेज पर लाइव दिखाया जा रहा है। इसका सारा इंतजाम पंजाब सरकार का होने के कारण विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विपक्ष ने इसकी जानकारी दी है। वह इस मामले को देखकर ही कोई कार्रवाई करेंगे।
-कुलतार सिंह संधवां, स्पीकर, पंजाब विधानसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed