फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyer dies after being shot, Sikh organisations protest

Panchkula News: गोली लगने से वकील की मौत, सिख संगठनों का प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 09:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Lawyer dies after being shot, Sikh organisations protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। बस्ती दानिश मंदा इलाके में मंगलवार को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक ढींगरा का शव उनके ही घर के अंदर ही था।
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सिख संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जत्थेबंदियों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। मांग की है कि इस घटना की गहराई से जांच की जाए। आरोप लगाया कि पुलिस घटना के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि परमिंदर सिंह घटना से पहले पड़ोसियों से मिले थे। उनके घर जाने के बाद गोली की आवाज आई। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि परमिंदर ढींगरा ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन वाले दिन वे गोल्डन टेंपल गए थे। उधर, एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed