फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Launch: Website launched for marriage of Aggarwal youth, distribution of goods to the needy on the birth anniversary of Maharaja Agrasen ji

शुभारंभ : अग्रवाल युवक-युवती की शादी के लिए वेबसाइट शुरू, महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर जरूरतमंदों को बांटा सामान

Sat, 09 Oct 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Launch: Website launched for marriage of Aggarwal youth, distribution of goods to the needy on the birth anniversary of Maharaja Agrasen ji
पंचकूला। अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर पंचकूला के अग्रसेन चौक पर अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राहुल गर्ग के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके उपरांत जरूरतमंदों को कपड़े, मास्क, सैनिटाइजर, चप्पल आदि बांटा गया
विज्ञापन

अग्रवाल युवक-युवती की शादी कराने के लिए धाम की ओर से वेबसाइट भी शुरू कर दी गई है ताकि आसानी से बच्चों के रिश्ते हो सकें। राष्ट्रीय प्रवक्ता राहुल गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा व राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में अग्रोहा धाम में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अग्रोहा धाम में करोड़ों से म्यूजियम, ऑडिटोरियम, धर्मशाला, मेडिटेशन सेंटर आदि का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

शादी के लिए 1.5 लाख का दिया जाएगा सामान
जरूरतमंद युवक-युवती की शादी के लिए 1.5 लाख रुपये का सामान देने के साथ परिवारों को ठहरने, खाने व हर प्रकार की शादी की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर श्री जैन श्वेतांबर तेरावंथी सभा जिला प्रधान देवेंद्र जैन, अग्रोहा धाम के सदस्य दीपक गोयल, वैभव जैन, आशु सिंगला, नितिश कुमार, विवेक सिंगला, सुशील मित्तल, आशु गुप्ता, अतुल मित्तल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed