{"_id":"5ddaddc38ebc3e547865a55d","slug":"late-night-five-miscreants-escaped-by-snatching-the-swift-car-from-the-young-man-panchkula-news-pkl357870193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पांच बदमाश युवक से स्विफ्ट कार छीनकर हुए फरार, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः पांच बदमाश युवक से स्विफ्ट कार छीनकर हुए फरार, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
Mon, 25 Nov 2019 01:32 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
कार छीनकर भागे बदमाश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-37/38 चौक के नजदीक पांच बदमाश एक युवक से स्विफ्ट कार छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब कार चालक युवक अपने दोस्त को छोड़कर वापस घर लौट रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ स्नैचिंग की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-37/38 चौके के पास एक युवक से कार छीन ली गई है। सूचना पर सेक्टर-39 थाने के कार्यकारी थाना प्रभारी हरिंदर सिंह सेखों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि उसका नाम प्रतीक (24) है और वह सेक्टर-37 निवासी है। वह एक प्राइवेट मेडिकल फर्म कंपनी में नौकरी करता है। उससे मिलने उसका दोस्त आया हुआ था। देर रात करीब 12 बजे उसे वह छोड़ने के लिए सेक्टर-37/38 के चौक पहुंचकर दोस्त को ऑटो में बिठाया। इसके बाद वह घर जाने लगा तो पांच युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बदमाशों ने उसे धक्का देकर स्विफ्ट कार छीन फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
खंगाला सीसीटीवी फुटेज, नहीं लगा सुराग
वारदात के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। बयान में उसने आरोपियों का हुलिया बताया है। उसने यह भी बताया कि सभी बदमाश नशे में लग रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आसपास के एरिया में नाकाबंदी बढ़ा दी। वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वहीं, वारदात को बीते 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
पुलिस गश्त, फिर भी बदमाश बेखौफ
पुलिस गश्त के बावजूद बदमाश इतने बेखौफ हैं कि उन्हें पुलिस का डर नहीं रहा है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 60 से ज्यादा पीसीआर, 50 से अधिक चीता स्क्वॉड, बीट बॉक्स पुलिस, थाना पुलिसिंग के अलावा क्राइम ब्रांच भी शहर में एक्टिव है। फिर भी बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।