फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Land Cruiser Accident: After getting post mortem of Srishti in GMSH 16, the dead body handed over to the family

लैंड क्रूजर हादसाः जीएमएसएच16 में सृष्टि का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

Fri, 28 Feb 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Land Cruiser Accident: After getting post mortem of Srishti in GMSH 16, the dead body handed over to the family
चंडीगढ़। बीती मंगलवार रात सेक्टर-10/9 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार लैंड क्रूजर के पोल से टकराकर पलटने और सनरूफ से उछलकर बाहर गिरने से हुई सृष्टि गोयल की मौत के बाद वीरवार को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान सृष्टि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को परिजनों का सौंप दिया। बता दें कि हादसे के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लैंड क्रूजर चालक कुनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस निवासी राघव गोयल, पत्नी सृष्टि गोयल, दोस्त मुदित गुप्ता व उनकी पत्नी आरू कुछ दिन पहले शिमला घूमने आए थे। सोमवार को ये सभी शिमला से लौटकर पंचकूला सेक्टर-21 निवासी दोस्त अभिषेक के घर पर ठहरे थे। मंगलवार को राघव का जन्मदिन था। इस दौरान अभिषेक का पानीपत निवासी दोस्त कुनाल अपनी लैंड क्रूजर के साथ उनके घर आया। इसके बाद सभी दोस्त पार्टी करने चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में राघव की जन्मदिन की पार्टी हुई। रात करीब दो बजे पार्टी के बाद सभी दोस्त गाड़ी से पंचकूला रवाना हुए। गाड़ी को कुनाल चला रहा था। होटल से निकलने के बाद सभी गेड़ी रूट से होते हुए मटका चौक पहुंचे और वहां से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ मुड़ गए। सेक्टर-10/9 की सड़क पर पहुुंचते ही तेजरफ्तार कार डिवाइडर पर लगे सेक्टर के साइन बोर्ड के पोल से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के सभी एयरबैग तक खुल गए और पलटकर दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान सनरूफ खुली होने के कारण सृष्टि गाड़ी से उछलकर बाहर सड़क पर जा गिरी, जिसके कारण उसके सिर और चेहरेे पर गंभीर चोटें लगीं। पुलिस ने सृष्टि को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि राघव, मुदित, आरू, अभिषेक और कुनाल को जीएमसीएच 16 में पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे गई। पुलिस ने संभावना जताई थी कि हादसे के समय गाड़ी की स्पीड करीब 150 किमी प्रति घंटा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed