फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   land allotment in panchkula, four socity, huda land allot in panchkula

दस साल बाद चार सोसायटियों को मिली अलॉटमेंट

Mon, 23 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 23 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
land allotment in panchkula, four socity, huda land allot in panchkula
हुडा - फोटो : ‌file photo
घग्गर पार की चार सोसायटियों के करीब 100 सदस्यों को दस साल बाद अपनी जमीन पर मालिकाना हक मिला है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की ओर से 2006 में सेक्टर-27 में सोसायटियों का ड्रॉ निकाला गया था। इसमें चार सोसायटियों के हाईटेंशन वायर के दायरे में आने पर अलॉटमेंट रोक दी गई थी।
विज्ञापन


अब हुडा ने इन सोसायटी के सदस्यों को सेक्टर-24 में जगह अलॉट कर दिया है। इनमें सोसायटी धारकों को विभाग ने प्लॉट नंबर-18, 19, 20 और 21 अलॉट किया है। इसके लिए विभाग की ओर से 18 मई, 2016 को ड्रॉ निकाला गया था। 
विज्ञापन


कैसे मिला सोसायटी धारकों को मालिकाना हक
सोसायटी के लोगों को हक दिलाने के लिए अमर उजाला ने 14 जून और 20 जून 2013 के संस्करण में लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए। 19 अगस्त, 2013 को विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सेक्टर-24 में जमीन अलॉट कर दी जाएगी। इसके लिए सुभाषिनी सोसायटी के प्रधान एससी नागपाल ने भी हुडा, प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को समय समय पर पत्र लिखते रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन के कारण अटका था मामला 
हुडा अधिकारियों ने लापरवाही करते हुए इन चार सोसायटियों के लिए जिस जमीन का चयन किया था। उनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। इस कारण यह योजना खटाई में पड़ गई थी। हुडा के एस्टेट आफिसर की ओर से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद फाइल 2013 में ही विभाग के उच्च अधिकारियों के पास मंजूदी के लिए भेज दी गई थी, लेकिन जमीन अलॉट होने में तीन साल लग गए।  


कोट्स 
करीब दस साल बाद जगह अलॉट हुई है। चार सोसायटी के 100 सदस्यों की प्लॉट हाईटेंशनवायर की वजह से अलॉट नहीं हो पाई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और लोगों को जमीन अलॉट हुई। इसके लिए विभाग के अधिकारियों का भी धन्यवाद। 
-एससी नागपाल, प्रधान, सुभाषिनी सोसायटी, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed