फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lakhs of rupees cheated from people on the pretext of doubling money in two years

दो साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगे लाखों रुपये

Thu, 21 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees cheated from people on the pretext of doubling money in two years
पंचकूला। एमडीसी स्थित गांधी कॉलोनी निवासी पांच लोगों से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर एक कंपनी 3 लाख 45 हजार रुपये ठग लिए। एमडीसी थाना पुलिस ने ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायत पर कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी कॉलोनी निवासी रूपवती ने बताया कि वह एक मजदूर है और उसका पति पहले पेंटर का काम करता था, लेकिन उसकी आंखों की रोशनी कम होने के कारण अब वह घर पर ही रहता है। उसके दो बेटे सब्जी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने भविष्य के लिए अपनी आमदनी में से कुछ पैसे बचाने शुरू किए थे।
विज्ञापन

इस दौरान 2017 में उनके घर पर रेकपाल सिंह निवासी मुरादाबाद और पंजाब के रहने वाले गुरदेव सिंह आए थे। उन्होंने मेरे बेटों को बताया कि उनकी कंपनी में पैसे जमा करवाएं तो दो साल में दोगुना पैसे मिलेंगे। इसके बाद दोनों लोगोें ने मेरे बेटों और कई रिश्तेदारों को कंपनी में पैसा जमा करवाकर दोगुना करने का लालच दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लालच में आकर रूपवती ने कंपनी में एक लाख 25 हजार रुपये, अजय ने 54 हजार, सतीश ने 75 हजार, आलोक ने 49 हजार और एक अन्य आलोक नाम के व्यक्ति ने भी 42 हजार रुपये निवेश कर दिए थे। इस तरह इन सभी लोगों ने कुल 3 लाख 45 हजार रुपये कंपनी में जमा करवाए थे। लेकिन इसके कुछ समय बाद रेकपाल सिंह और गुरदेव सिंह सभी का पैसा लेकर फरार हो गए। महिला और उसके रिश्तेदारों ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश, लेकिन आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद महिला और अन्य पीड़ित लोगों ने पुलिस का शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अप्रैल को भी ऐसी की कंपनी का मालिक हुआ था गिरफ्तार
सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम पिछले 18 अप्रैल को भी पैसे दोगुना करने का लालच देकर करीब 100 लोगों से 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान उदय प्रताप सिंह निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। आरोपी लोगों से रियल स्टेट के नाम पर वर्ष 2011 से किश्तों में पैसे जमा करवा रहा था। कंपनी में करीब 100 लोगों ने रुपये जमा करवाए थे। कंपनी ने लोगों से पांच साल में रुपये दोगुने करने का लालच दिया था। जब लोग अपना लाभ प्राप्त करने के लिए कंपनी के कार्यालय सेक्टर-16 पंचकूला पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला था। लोगों की शिकायत पर सेक्टर-16 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed