फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lakhimpur Kheri: Congress sent memorandum to the President through DC

कांग्रेस ने डीसी के जरिये राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन

Tue, 05 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: Congress sent memorandum to the President through DC
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किए। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की हत्या, मृतकों के परिवारजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विवादित बयान के खिलाफ डीसी के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि ज्ञापन में लखीमपुर खीरी में मृतक अन्नदाताओं के परिवारजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की निंदा की है। उन्हें रिहा करने व आगे जाने की अनुमति देने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और योगी सरकार को तुरंत बर्खास्त करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग ने जिलों में पुलिस अधीक्षकों से मुलाकात कर विवादित बयान मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश व्यापार मंडल केअध्यक्ष व कांग्रेस प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, लखीमपुर खीरी के सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तुरंत बर्खास्त किया जाए। अजय मिश्रा के बेटे के अलावा अन्य आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed