{"_id":"62193465eb8fdb4d7141b48b","slug":"lack-of-oxygen-will-no-longer-haunt-sdh-kalka-inauguration-of-psa-plant-pkl-office-news-pkl4431114124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएच कालका में अब नहीं सताएगी ऑक्सीजन की कमी, पीएसए प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएच कालका में अब नहीं सताएगी ऑक्सीजन की कमी, पीएसए प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कालका स्थित उपमंडलीय अस्पताल में 133 एलपीएम क्षमता के पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया। यहां अब मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत से छुटकारा मिल जाएगा।
राजीव अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा सरकार के सहयोग से कोविड महामारी की चुनौती का सामना किया है। इस कठिन समय में महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिली है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने बताया कि इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस ने 45 लाख की लागत से 133 एलपीएम की क्षमता के पीएसए प्लांट प्रदान कर स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 महामारी में सहायता की है। यह प्लांट एसडीएच कालका में स्थापित किया गया है। यह प्लांट प्रति मिनट 133 लीटर ऑक्सीजन उत्पन्न करेगा जो एक बार में 10 से 13 बेड को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। यह संयंत्र वायुमंडलीय हवा से 90 फीसदी से ऊपर की शुद्धता के स्तर पर ऑक्सीजन उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
कोविड से लड़ाई में उपयोगी साबित होगा प्लांट
सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ एचओ सूरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पीएसए प्लांट कोविड जैसी लड़ाई में उपयोगी साबित होगा। स्वास्थ्य विभाग सभी के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड की सराहना भी की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. वीना सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वीके बंसल, सिविल सर्जन पंचकूला डॉ. मुक्ता कुमार, एसडीएम कालका रुचि सिंह बेदी, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुवीर सक्सेना, एसएमओ इंचार्ज एसडीएच कालका डॉ. रुपिंदर सैनी, जनरल मैनेजर इफको टोक्यो सिमरनजीत सिंह भी उपस्थित थे।