{"_id":"5f53d3b28ebc3e54e4402930","slug":"kullu-flight-chandigarh-tomorrow-aircraft-ten-morning-reach-kullu-eleven-clock-pkl-office-news-pkl3869511165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली-चंडीगढ़-कूल्लू की उड़ान शुरू, यहां देखें- पूरा टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली-चंडीगढ़-कूल्लू की उड़ान शुरू, यहां देखें- पूरा टाइम टेबल
Mon, 07 Sep 2020 02:09 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ से कुल्लू की उड़ान की शुरुआत की जा रही है। एयर इंडिया द्वारा यह उड़ान सात सितंबर से शुरू की जाएगी। इस उड़ान में सीटों की संख्या 70 होगी। यह छोटा विमान होगा, जिसे एयर इंडिया की इकाई एलायंस एयर द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। इस विमान का संचालन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया चंडीगढ़ के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि कुल्लू के लिए यह उड़ान नई दिल्ली से शुरू होगी। नई दिल्ली से यह विमान सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरकर साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। चंडीगढ़ से दस बजे रवाना होगा और सुबह ग्यारह बजे कुल्लू पहुंच जाएगा। इसके बाद कुल्लू से यह विमान 11.30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा और 12.20 बजे पहुंचेगा। यहां से 12.50 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 2.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन