फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kovishield will get seriously ill people over the age of 45 today

जिले के तीन केंद्रों पर 45 से अधिक उम्र के लोगों को आज से लगेगा कोविशील्ड का टीका

Mon, 01 Mar 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kovishield will get seriously ill people over the age of 45 today
पंचकूला। जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से 60 वर्ष से ऊपर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। यदि कोई कैंसर, बीपी, हृदय रोग या अन्य किसी बीमारी से ग्रस्त है तो वह टीका लगवाने के लिए अपने डॉक्टर द्वारा वेरीफाई किए कागजात साथ लेकर टीकाकरण केंद्र जाएंगे, इसके बाद ही उनका टीकाकरण किया जाएगा। अब जिले में एक मार्च से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्करों के साथ 60 वर्ष के अधिक बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक लोगों को भी टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल
सरकार द्वारा लाभार्थियों को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कोविड-2.0 के नाम से पोर्टल जल्द ही लांच कर दिया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी खुद इस पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके साथ ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अधिकतम चार सदस्यों का भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। पोर्टल लांच होने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले पोर्टल द्वारा संदेश भेजा जाएगा। कोई भी लाभार्थी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं तो वह अपना आधार कार्ड या अन्य आईडी लेकर अपने नजदीकी कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में देना होगा शुल्क
जिन निजी अस्पतालों में पीएमजे, सीजीएचएस, स्टेट इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध है उन केंद्रों को ही टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी को कोविशील्ड का टीका लगवाने से पहले केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा। निजी टीकाकरण केंद्रों पर 250 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें 100 रुपया पंजीकरण शुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन केंद्रों से शुरू होगा यह अभियान
सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पहला टीका लगाने के बाद उसी समय दूसरा टीका लगवाने की तारीख भी लाभार्थी को बता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक मार्च को जिले में तीन सरकारी केंद्रों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। इन अस्पतालों में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला, एसडीएच कालका और पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अलग होगी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग पंचकूला की नोडल अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने बताया कि इन केंद्रों पर हेल्थ मोबिलाइजर द्वारा उन हेल्थ और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए अलग से स्लॉट रखा जाएगा, जो किसी कारणवश अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवा सके हैं। वह भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed