फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kisan weekly market will start again in Pinjore from Monday

पिंजौर में सोमवार से दोबारा शुरू होगी किसान साप्ताहिक मंडी

Wed, 29 Sep 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kisan weekly market will start again in Pinjore from Monday
पिंजौर। किसानों की ओर से लगाई जाने वाली किसान साप्ताहिक मंडी सोमवार से दोबारा शुरू हो जाएगी। कोरोना काल के दौरान प्रशासन की ओर से पिंजौर, कालका, एचएमटी सहित अन्य स्थानों पर लगने वाली किसान साप्ताहिक मंडी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

साप्ताहिक मंडी को दोबारा शुरू करवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक प्रधान गुरजंट सिंह की अध्यक्षता में किसान साप्ताहिक मंडी प्रधान चमन लाल, शमशेर सिंह, अजय शर्मा मंगलवार की सुबह डीसी पंचकूला को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उनकी डीसी पंचकूला से बैठक हुई। गुरजंट सिंह ब्लॉक प्रधान भाकियू ने बताया कि कोर कमेटी सदस्य भीम सिंह, गुरमेल सिंह गेला, कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह खेड़ा, भूषण चौधरी सहित मंडी प्रधान चमनलाल, शमशेर सिंह, अजय सिंह सहित भारी संख्या में किसान मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचे और डीसी पंचकूला को ज्ञापन सौंपते हुए किसान साप्ताहिक मंडी को दोबारा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीसी पंचकूला ने शाम करीब साढ़े 3 बजे उन्हें सोमवार से किसान पहले की तरह किसान साप्ताहिक मंडी शुरू करने का आश्वासन दिया। गुरजंट सिंह ने बताया कि डीसी के आश्वासन के बाद किसान, मजदूर भाइयों में खुशी की लहर है। इस दौरान साप्ताहिक मंडी प्रधान ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed