फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Killed by hitting baseball bat on head, body burnt by pouring coal

Panchkula News: सिर पर बेसबॉल के डंडे मार की हत्या, कोयला डालकर जला दिया शव

Thu, 18 Sep 2025 02:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 18 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Killed by hitting baseball bat on head, body burnt by pouring coal
विकास मल्होत्रा
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय मूल की अमेरिकी महिला रुपिंदर कौर की हत्या सिर पर बेसबॉल के डंडे मार कर की गई थी। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने वाले आरोपी सुखजीत सिंह ने कोयले रख कर शव को जला दिया। शव जलाने के बाद जो हड्डियां बचीं उसने एक बोरी में डाल कर उसे एक सुए में फेंक दिया। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखजीत सिंह की निशानदेही पर घर से कुछ ही दूरी पर सुए से हड्डियां बरामद कर ली है। आरोपी सुखजीत ने इस हत्याकांड को पचास लाख रुपये के लालच के साथ साथ विदेश में बैठे चरणजीत सिंह द्वारा उसे भी इंग्लैंड बुलाने के लालच में कर दी। उसने अपनी प्लानिंग काफी अच्छे से की थी, लेकिन अपने बुने हुए जाल में फंस गया। पुलिस अब विदेश में बैठे चरणजीत को वहां से लाने की तैयारी में जुट गई है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रुपिंदर सिंह ने बताया कि एनआरआई महिला रुपिंदर कौर के खिलाफ एनआरआई थाने में मामले दर्ज थे और वह भगौड़ी हो चुकी थी। इंग्लैंड में रहने वाले चरणजीत सिंह के रुपिंदर कौर के साथ संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था। आरोपी सुखजीत सिंह कोर्ट में बतौर टाइपिस्ट के तौर पर काम करता था और चरणजीत सिंह का अच्छा दोस्त भी था। चरणजीत सिंह ने रुपिंदर कौर को सुखजीत के साथ मिलाया था ताकि मामलों में उसकी मदद हो सके। जिसके बाद चरणजीत सिंह विदेश चला गया। रुपिंदर कौर सुखजीत सिंह को पैसे भी देती थी। जब तक वह पैसे देती रही तब तक सब ठीक चलता रहा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद चरणजीत सिंह ने रुपिंदर कौर से शादी करने के लिए मना कर दिया और रुपिंदर ने कहा कि आप लोगों ने उसका इस्तेमाल किया है वह इसका जवाब जरुर देगी। जिसके बाद चरणजीत सिंह ने सुखजीत सिंह से कहा कि रुपिंदर कौर उनके लिए सिरदर्द बन जाएगी अगर वह उसे मार देगा या मरवा देगा तो वह उसे पचास लाख रुपये भी देगा और उसे इंग्लैंड भी बुलवा लेगा। रुपिंदर कौर सुखजीत सिंह के साथ ही रहती थी और 12 जुलाई को आरोपी सुखजीत का परिवार किसी काम से बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से सुखजीत सिंह ने सिर पर बेसबॉल के डंडे मार कर उसकी हत्या कर दी और कोयले शव के आस-पास रख उसे जला दिया। जिसके बाद वह बोरी में हड्डियां डाल कर उसे बाहर सुए में फेंक आया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी सुखजीत इतना शातिर था कि उसने वहां तुरंत सफाई करवा दी ताकि परिवार वालों को कुछ पता न चले और परिवार को झूठ बोल दिया कि गद्दे को आग लग गई थी जो उसने बुझा दी है। डीसीपी ने कहा कि जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो आरोपी सुखजीत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर सुए से हड्डियां बरामद कर ली गई है और जो आरोपी ने मोबाइल तोड़ा था उसे रिकवर कर लिया है। आरोपी ने वहां कई एवीडेंस मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने वह हथौड़ी रिकवर कर ली है, जिससे उसने फर्श तोड़ा था। कमरे में पेंट भी करवा दिया। पुलिस ने गद्दे को भी बरामद कर लिया है वारदात के समय जल गया था। पुलिस अब आरोपी चरणजीत सिंह को विदेश से लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed