फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kidnapped two sisters and raped a 12 year old girl

Panchkula News: दो बहनों को अगवा कर 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पिता मामला दर्ज कराने चौकी-थानों के काटते रहा चक्कर

Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped two sisters and raped a 12 year old girl
एक ऑटो चालक ने दिया वारदात को अंजाम, बच्ची अपनी बहन के साथ बुआ के घर से लौट रही थी
विज्ञापन

ऑटो चालक ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में दिया वारदात को अंजाम


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। एक 12 साल की बच्ची को अगवा कर जंगल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची का दिव्यांग पिता न्याय के लिए चौकी और थानों के चक्कर काटता रहा। रात एक बजे बच्ची के पिता सेक्टर-5 महिला थाने पहुंचा और उसके बाद बच्ची को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तकी (23) बुढ़नपुर निवासी के रूप में हुई है। बच्ची जीरकपुर में रहती है। उसकी माता की मौत हो चुकी है। बच्ची के पिता दिव्यांग है।
वीरवार शाम को बच्ची अपनी बहन के साथ पैदल सेक्टर-21 अपनी बुआ के पास गई थी। शाम करीब 6 बजे वह वापस बहन के साथ पैदल आ रही थी। उसी दौरान एक ऑटो चालक मिला, जो पहले उनके घर के पास रहता था। घर छोड़ने की बात कर उसने बच्ची को ऑटो में बैठा लिया। मना करने के बावजूद वह उसको जबरदस्ती ऑटो में बैठाने लगा। भागते समय बच्ची गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दोनों बहनों को ऑटो में बैठाकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में गया। छोटी बहन को शोर मचाने पर चाकू मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद मासूम की हालत बिगड़ी तो आरोपी दोनों को घर के पास छाेड़कर फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची। वह बच्ची को लेकर सेक्टर-19 चौकी पहुंचे। 19 चौकी ने उनको सेक्टर-20 थाने भेज दिया। वहां से सेक्टर-21 चौकी भेजा गया। 21 चौकी के मुलाजिम ने उनको महिला थाने भेज दिया। रात करीब एक बजे पिता बेटी को ऑटो से लेकर महिला थाने पहुंचा। महिला थाना एसएचओ नेहा संधु ने तुरंत बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर-6 अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुढ़नपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। - नेहा संधु, एसएचओ, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed