{"_id":"62894b197541db3cbd4caae5","slug":"khelo-india-s-practice-camp-begins-26-boxers-are-sweating-pkl-office-news-pkl451350179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया का कैंप शुरू, 26 बॉक्सर बहा रहे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया का कैंप शुरू, 26 बॉक्सर बहा रहे पसीना
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चार जून से शुरू होने वाले खेलो इंडिया खेल गेम्स-2021 का अभ्यास शिविर शुरू हो गया है। शिवर में बॉक्सिंग के 26 खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी रोजाना सुबह-शाम रिंग में पांच घंटे तक पसीना बहा रहे हैं।
बॉक्सिंग कोच वीरेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि रोहतक, भिवानी और पंचकूला सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 26 बॉक्सर शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी बॉक्सर 18 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
बॉक्सिंग कोच वीरेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि खेलो इंडिया की शुरुआत चार जून से हो रही है, लेकिन बॉक्सिंग के मुकाबले नौ जून से शुरू होंगे और यह पांच दिन तक चलेंगे, 13 जून को फाइनल मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि मुकाबलों के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग तैयार करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
देखने को मिलेंगे रोमांचक मुकाबले
कोच डांगी ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स-2021 के दौरान बॉक्सिंग के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यास शिविर में पहुंचे सभी बॉक्सर बेहतरीन हैं। खेल की अच्छी समझ रखते हैं। इसलिए इस बार जीत के लिए खिलाड़ियों को पूरा दमखम लगाना होगा।