फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   kalka, upgrade, open, public, library, kalka, mla

नवीनीकरण के बाद जनता के लिए खुली लाइब्रेरी

Sun, 14 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
kalka, upgrade, open, public, library, kalka,  mla
जनता के लिए खुली लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला
शहर के गांधी चौक स्थित गांधी म्यूनिसिपल लाइब्रेरी को मरम्मत कार्य के बाद जनता के लिए खोल दिया गया है। शनिवार को कालका विधायक लतिका शर्मा ने उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान लाइब्रेरी के प्रांगण में झंडा फहराकर तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर कालका मेन बाजार से होते हुए रेलवे रोड पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


वहीं गांधी म्यूनिसिपल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में न बुलाए जाने व लाइब्रेरी को जमीन दान देने वाले पुरखों की यादगार में लगाए गए यादगार पट पर रंग रोगन न करवाए जाने पर कालका निवासी संतोष कुमार नें रोष जताया है। उन्होंने बताया कि स्व. कपूर चंद जैन ने अपनी निजी जमीन पर लाइब्रेरी की स्थापना की थी, जिसका म्यूनिसिपल कमेटी ने पुन: निर्माण करवाया है। संतोष ने बताया कि न तो प्रशासन और न ही आयोजनकर्ताओं ने उनके परिवार को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होनें मांग की कि पुरखों की यादगार में लगाए गए यादगार पट का मरम्मत करवा रंग रोगन करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed