फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kalighati bus accident: Police handed over Rs 1.48 lakh cash, three mobiles and 31 bags to school management

कालीघाटी बस हादसा : पुलिस ने 1.48 लाख नकद, तीन मोबाइल और 31 बैग स्कूल प्रबंधन को सौंपा

Mon, 21 Oct 2024 05:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Kalighati bus accident: Police handed over Rs 1.48 lakh cash, three mobiles and 31 bags to school management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। कालीघटी मोड़ पर छात्राें से भरी बस के 100 फीट गहरी खाई में गिरने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से 31 स्कूल बैग, 1.48 लाख नकद, एक आईफोन समेत तीन मोबाइल और घड़ियां बरामद की हैं। मोरनी चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि सभी साामान स्कूल प्रबंधन को सौंपने से पहले उनसे विधिवित अथॉरिटी लेटर भी प्राप्त किया गया।

इसके बाद संबंधित पक्ष को लिखित प्रमाण के साथ उक्त सामान सौंपा गया। पुलिस प्रशासन की इस तत्परता और ईमानदारी से किए कार्य की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं। इस मौके पर एएसआई राजेंद्र, पीसीआर इंचार्ज राम सिंह, होमगार्ड रणवीर सिंह और पारस भी मौजूद रहे। मोरनी चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर पुलिस टीम ने गहनता से निरीक्षण किया। गौरतलब है कि शनिवार को मलेरकोटला के ननकाना साहिब सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की एक बस खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed