फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panelty on JP Garbage Plant by CPCC, air pollution

बड़ी कार्रवाईः चंडीगढ़ में फैल रहे प्रदूषण को देखते हुए जेपी गारबेज प्लांट पर 1.46 करोड़ जुर्माना

Tue, 03 Sep 2019 01:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 03 Sep 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Panelty on JP Garbage Plant by CPCC, air pollution
जेपी गारबेज प्लांट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) ने डड्डूमाजरा स्थित जयप्रकाश एसोसिएट लिमिटेड (जेपी गारबेज प्लांट) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.46 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्लांट पर इतनी बड़ी कार्रवाई शहर के गिराए जा रहे वेस्ट से पैदा हो रहे प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है। साथ ही सीपीसीसी ने जेपी गारबेज प्लांट को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदूषण पर रोक नहीं लगी तो प्लांट पर रोज के हिसाब से जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


डड्डूमाजरा में जेपी गारबेज प्लांट में सिटी में जमा कूड़े का निस्तारण किया जाता है। प्रदूषण पूरी तरह से कंट्रोल में रहे और यहां रह रहे लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए सीपीसीसी ने यहां जाकर मॉनीटरिंग की तो यह सामने आया कि वहां प्रदूषण फैलाने वाले तत्व (डायोक्सीन) का स्तर बहुत ही ज्यादा है। इससे लोगों को बीमारियां लग सकती हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर कमेटी की ओर से पहले भी कई बार प्लांट को हिदायत दी जा चुकी है लेकिन प्लांट में कोई सुधार नहीं होने से हाल ही में जब कमेटी व बोर्ड के अधिकारियों ने वेस्ट प्लांट के पास जाकर जांच की तो पाया कि डायोक्सीन का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसके बाद सीपीसीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्लांट पर 1.46 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कहा गया है कि यदि सुधार नहीं हुआ तो आगे इससे बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट के साथ एमसी का ऐसा है समझौता
एमसी ने जेपी गारबेज प्लांट को 30 नवंबर तक प्रतिदिन 175 मीट्रिक टन प्रतिदिन के हिसाब से कूड़े को वेस्ट करने एवं 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन के हिसाब से खाद तैयार करने का काम सौंपा गया था। इस समझौते के तहत प्लांट को वेस्ट प्लांट के पास कंप्रीहेंसिव पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस सिस्टम लगाने को कहा था, जिससे कि इलाके में प्रदूषण पूरी तरह से कंट्रोल में रहे और यहां रह रहे लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।


ऐसे लगा प्लांट पर जुर्माना
प्लांट पर बीती 20 फरवरी से प्रति दिन 75 हजार रुपये के हिसाब से लेकर 2 सितंबर तक पेनल्टी लगाई गई है। एनजीटी ने सुरक्षा समिति एवं अन्य के मामले में 19 फरवरी को आदेश पास किया था। इस आदेश का हवाला देते हुए जेपी गारबेज प्लांट पर यह जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed